फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल फिजियोकान का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि फिजियोथेरैपी पद्धति मानव के लिए सौगात है। इस पद्धति से जटिल रोगों का उपचार कम खर्च में संभव है लेकिन आवश्यक कि लोग इस पद्धति को अपनाएं। कहा कि इस पद्धति के लिए अलग कौंसिल बनाने की पहल होगी। ताकि इसका विकास और तेजी से हो सके। वे रविवार को भारतीय कालीन प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईसीटी) में आयोजित दो दिवसीय पूर्वांचल फिजियोकान-2018 के समापन कार्यक्रम के दिन बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि भदोही में इस स्तर का कार्यक्रम हो और उसमें देश विदेश के विशेषज्ञों को को जुटा लेना बड़ी बात है। आम तौर पर छोटे शहरों को बड़े शहरों के मुकाबले अच्छी सेवाएं नहीं मिल पाती लेकिन इस तरह के कार्यक्रम विकास के द्योतक हैं। कहा इस थेरेपी में लगातार नई चीजें और तकनीकी जुड़ रही हैं। नए अविष्कारों से लोगों को अवगत कराने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का महत्व है। इस विधा के विकास के लिए उनसे जो सहयोग बन पड़ेगा करेंगे। कहा कि प्रयास है कि आप लोगों के साथ मुख्यमंत्री से मिल कर फिजोथेरेपी के लिए एक कौंसिल बनाने की मांग हो।
कार्यक्रम में डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. सतीश पांडे, डॉ. नेहा, डॉ. रूबी रुनियाक, डॉ. तेजिंदर सिंह, डॉ. राजेश दुबे, डॉ. एसएन पाठक, डॉ.शेखर शर्मा, डॉ.सशांक शर्मा, डॉ. निखिल तिवारी, मनोज श्रीवास्तव , डा.वर्षो चौधरी आदि को कैबिनेट मंत्री ने सम्मानित किया। कार्यकम में में डा.केतन भाटकर, आशीष सिंह, मयंक पुष्कर, संजय श्रीवास्तव ने भी विचार व्यक्त किए। संयोजक डा.शैलेश पाठक ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें