ज्ञानपुर। मां अंबे नव दुर्गा पूजा समिति कंसापुर की ओर से रविवार को क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। असनांव से मुख्य अतिथि सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामयज्ञ पाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंसापुर पंचायत भवन तक छह किमी रेस में घोरहां के संदीप बिंद प्रथम, शिव प्रसाद बिंद सम्हई द्वितीय और भाईराम बिंद हंडिया तृतीय रहे। चौथे स्थान पर कुरमैचा के प्रद्युम्न बिंद, बब्बन यादव बरौत पाचवें स्थान पर रहे। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजेंद्र बघेल और मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संयोजक कोमल पाल और श्यामलाल पाल ने लोगों का आभार जताया। मौके पर जीत नारायण, सुरेंद्र, जटाशंकर, राजकुमार, विजयशंकर, बबलू, हीरामनि, महानंद यादव, त्रिवेणी पाल आदि रहे।