फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक की टक्कर से टूटा रेलवे फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। बेकाबू मैजिक की टक्कर से रविवार को दोपहर मिर्जापुर-गोपीगंज मार्ग पर स्थित ककराही रेलवे क्रॉसिंग का फाटक टूट गया। इसके बाद ट्रेनों को काशन के सहारे वहां से गुजारा गया। वहीं, आरपीएफ ने मैजिक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन से भृगु एक्सप्रेस के आने की सूचना पर 12:30 बजे ककराही रेलवे फाटक को बंद किया गया था। इस दौरान मिर्जापुर से गोपीगंज की तरफ आ रही तेज रफ्तार मैजिक ने क्रॉसिंग के गेट पर जोरदार टक्कर मार दी। इससे फाटक टूट गया और मैजिक छोड़कर चालक फरार हो गया। केबिन मैन ने तत्काल इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद ट्रेन को कुछ देर के लिए आउटर पर रोकना पड़ा। इसके बाद गेट की मरम्मत का काम शुरू कराया गया। इस दौरान ट्रेनों को काशन के सहारे निकाला गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने मैजिक को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक पर मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें