फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से 30 नवंबर के मध्य होगा सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई बैठक में सामूहिक विवाह, एक पेंशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को 15 से 30 नवंबर के मध्य कराने को कहा। डीएम ने सभी बीडीओ और अधिशासी अधिकारी को कड़ी हिदायत दी कि युद्ध स्तर पर लगकर प्राथमिकता से सामूहिक विवाह को सफल बनाएं। अधिक से अधिक लाभार्थियों का चयन कर लाभ दिलाएं। साथ ही किसी अपने अधीनस्थ को इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी नामित करें। ग्राम प्रधान और सभासद योजना में पूरा सहयोग दें। डीएम ने कहा कि योजना में सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, अनुसूचित जाति की कन्याओं का विवाह होगा। योजना में कन्याओं को सरकार की ओर से सुविधाएं दी जाएगी। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना गरीब बेटियों के लिए वरदान है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि आवेदन कर सरकार की योजना का लाभ उठाएं। मौके पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें