फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहंकारी व्यक्ति से दूर होते हैं भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। पाली के सेवापुर गांव में स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक पं. अनिल महाराज ने धर्म एवं परिवार में रहने के दस बिंदुओं पर विस्तार से बताया। मौके पर राम शिरोमणि शुक्ल, सावित्री देवी, कृपाशंकर, जयशंकर, अजय शुक्ल, सुरेंद्रनाथ पाठक, जटाशंकर आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार पूरे मनोहर अभियां में आयोजित कथा के छठवें दिन कथावाचक पं. जटाशंकर दूबे व्यास ने अक्रूरजी का गोकुल गमन, श्री कृष्ण और बलराम जी का मथुरा गमन, गोपी विलाप, कंस उद्धार, जरासंध के साथ भगवान का युद्ध और रुक्मिणी मंगल की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब तक व्यक्ति के अंदर अहंकार रहता है तब तक भगवान उसके हृदय में प्रवेश नहीं करते, क्योंकि निर्मल हृदय में ही भगवान वास करते हैं। अंत में श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह की भव्य झांकी भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें