लालानगर। सरकार जीएसटी लागू कर कर चोरी रोकने का प्रयास कर रही है। फिर भी व्यापारी तमाम हथकंडे से टैक्स चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को जीटी रोड गोपीगंज पर मिर्जापुर के सचल दल के प्रभारी सेल टैक्स (जीएसटी )सिद्धार्थ सिंह ने गुटखा से भरी वैन को रोकना चाहा, तो वाहन चालक भागने लगा। जिसे छतमी के पास दौड़ाकर पकड़ लिया गया। वाहन और चालक को पकड़कर गोपीगंज थाने के हवाले कर दिया गया। सचल दल के प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से माल का परिवहन कर रहे व्यापारियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत टीम ने गुटखा से भरी वैन को पकड़ा। जिसमें कई बोरे गुटखे लदे पाए गए। मामले की छानबीन की जा रही है। वही वाहन सीज होने से व्यापारियों में हड़कंप मच गई है।