फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों के प्रतिमाओं की साफ सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार को नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने ज्ञान सरोवर पर स्थित शहीदों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई की । इस दौरान शहीद पार्क, गांधी पार्क के अलावा अन्य विभूतियों की मूर्तियों को साफ कर उन पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन हीरालाल मौर्या ने कहा कि गांधी ने देश को आजादी दिलाई, लेकिन हम सबका दायित्व बनता है कि हम देश की गंदगी को दूर कर स्वच्छ भारत का निर्माण करें। इसके बाद एलसीसी सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें रविकांत भारती ने गांधी जी के जीवन वृत्त को सुनाया। योगेंद्र पाठक, सुरेश कुमार, कौशलेंद्र, नायब आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर मुख्य रूप से अल्फिजा, अफसाना, रश्मि, सरिता, आरती, बुद्धिराम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवानंद चौबे ने किया और एनवाईके के उदयभान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें