ज्ञानपुर/औराई। लगातार बारिश से पानी विभिन्न सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, बस अड्डा परिसरों में भी जमा हो गया। इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ज्ञानपुर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर के अलावा पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर, रजिस्ट्री कार्यालय परिसर, वीएनजीआईसी मैदान, पुलिस लाइन आदि में भी जलजमाव हो गया। औराई स्थित रोडवेज बस अड्डा परिसर में भारी जलजमाव से बसों का आना जाना लगभग बंद हो गया। क्योंकि घुटने तक लगे पानी में चलकर यात्री बस पकड़ने नहीं जा सकते थे। इलाके के लोगों का कहना है कि हल्की सी बारिश में भी रोडवेज परिसर झील बन जाता है। जबकि दो दिन बाद शुरू हो रहे सावन की कांवर यात्रा के दौरान यह बस अड्डा परिसर कांवरियों के आवागमन और ठहरने से गुलजार रहता है।