सुभाषनगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के एक गांव से एक दिन पूर्व गई बारात में शराब पीकर हंगामा कर रहे बारातियों की घरातियों ने पिटाई कर दी। द्वारचार के समय शराब के नशे में धुत बारातियों के अनाप-शनाप बकने पर घरातियों ने मिलकर ऐसे लोगों की जमकर धुनाई की। इससे रात में ऐसे बारातियों का नशा भी काफूर हो गया,और वे बिना भोजन आदि किए ही लौट गए। इसके अलावा अन्य बाराती भी रात में ही खिसक लिए। उक्त बारात दुर्गागंज क्षेत्र के एक गांव में गई थी। इसको लेकर क्षेत्र में जोरों की चर्चा रही।