फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैले जंतु के काटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के कारपेट सिटी में निर्माणाधीन कारपेट एक्सपो मार्ट में काम कर एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि मार्ट के आसपास में उगे झाड़ को साफ करते समय अज्ञात जंतु के काटने से अचेत हो गया था। उसे सहयोगी मजदूरों और कार्यदाई संस्था के कर्मचारियों ने एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

मार्ट में काम कर रहे मजदूरों के मुताबिक बिहार के उमरिया निवासी हाकिम (22) उनके साथ काम कर रहा था। इसी बीच हम लोगों ने देखा कि वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर गया। जिस प्रकार से वह अचेत हो रहा था उससे लगा कि किसी जहरीले जंतु ने काट लिया है। इस पर हम लोग उसे एक निजी अस्पताल लेकर भागे और पुलिस को भी खबर कर दिया। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
इस बीच सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक छानबीन और पूछताछ कर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। खबर सुनते ही बिहार से लोग भदोही के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें