फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 20 टन मांगुर कराया नष्ट, जेल भेजे गए तीनों तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के लालानगर टोल प्लाजा से बृहस्पतिवार की रात ट्रक से बरामद 20 टन तीन क्विंटल प्रतिबंधित मांगुर मछली को शुक्रवार को मस्त्य विभाग की टीम ने नष्ट करा दिया। तीनों अंर्तराज्यीय तस्करों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में चेकिंग के दौरान मत्स्य विभाग, पुलिस और क्राइम ब्रांच ने टोल प्लाजा के समीप ट्रक से प्रतिबंधित मछली को बरामद किया था। पुलिस ने 51 वन्य संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 51 के तहत आरोपी किशुन यादव निवासी नगलारमी थाना अदन्दा जनपद औरैया, काली दास मंडल, बाती हलधर निवासी 24 परगना थाना बसीर हट जनपद उत्तर 24 परगना पश्चिम बगाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि प्रतिबंधित मांगुर को नष्ट कराया गया। ट्रक के ड्राइवर किशन यादव ने पूछताछ में बताया कि थाई मांगुर मछली को पश्चिम बंगाल से खरीदकर प्रयागराज के फूलपुर लेकर जा रहे थे। कुछ दिनों तक पालन के पश्चात बेचने पर अच्छी कीमत मिलती है। एएसपी ने बताया कि बरामद मछली की कीमत छह लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें