फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शांतिभंग में 20 व्यक्तियों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने शुक्रवार को शांतिभंग की आशंका में 20 व्यक्तियों का चालान किया। चौरी थाने के उप निरीक्षक रामलक्षन यादव ने बरदहां से दो, विनोद कुमार सिंह ने दुरांसी से तीन, रामसेवक कन्नौजिया ने डोमनपुर से छह व्यक्तियों का चालान किया। ज्ञानपुर के उप निरीक्षक रामध्यान यादव ने जोरईं से एक, औराई के संतोष कुमार सिंह ने मिर्जापुर रोड औराई से दो, सुरियावां के रामधनी यादव ने सुरियावां से एक व्यक्ति का चालान किया। भदोही कोतवाली के उप निरीक्षक दिलशाद खां ने काजीपुर से एक, सूबेदार यादव ने जमुनीपुर मोढ़ से दो, रमेश प्रताप सिंह ने डुड़वा कुकरौठी से दो व्यक्तियों का चालान कर न्यायालय भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें