फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अध्यक्ष के लिए 20 और सदस्य पर 105 ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन तेज हो गया है। शुक्रवार को अध्यक्ष के 20 और सदस्य के 105 उम्मीदवारों ने ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में पर्चा भरा। अध्यक्ष के लिए 18 और सदस्य के लिए 42 नामांकन पत्र लिया गया। प्रत्याशियों की संख्या बढ़ने से तहसील में गहमागहमी बढ़ गई है। जिले में 17 अप्रैल से दूसरे चरण का नामांकन शुरू है। ज्ञानपुर तहसील में गोपीगंज, ज्ञानपुर, औराई में घोसिया, खमरिया और भदोही तहसील में भदोही नगर पालिका, नई बाजार, सुरियावां के अध्यक्ष-सभासद पद के लिए नामांकन हो रहा है। शुरूआती दो दिनों में नामांकन पत्रों की बिक्री हुई, लेकिन 19 अप्रैल से निर्दल सहित अलग-अलग दल के उम्मीदवार पर्चा भर रहे हैं। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए भदोही नगर पालिका में छह, गोपीगंज में दो, सुरियावां में एक, नई बाजार में दो, खमरिया में सात और घोसिया में दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसी तरह सदस्य के लिए भदोही में 26, गोपीगंज में 18, ज्ञानपुर में आठ, सुरियावां में छह, नई बाजार में 11, खमरिया में 23 और घोसिया में 13 सहित कुल 105 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। अब तक अध्यक्ष पद पर कुल 31 और सदस्य पर 216 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसी तरह अध्यक्ष पद के लिए भदोही में सात, गोपीगंज में दो, ज्ञानपुर में दो, नई बाजार में दो, खमरिया में चार, घोसिया में एक सहित कुल 18 नामांकन पत्र बिका। सदस्य के लिए भदोही में 18, गोपीगंज में चार, ज्ञानपुर में तीन, सुरियावां में सात, नई बाजार में पांच, खमरिया में तीन और घोसिया में दो सहित कुल 42 नामांकन पत्र लिया गया। वहीं ज्ञानपुर, भदोही और औराई तहसील में नामांकन कक्ष जाने वाले मुख्य गेट पर जांच-पड़ताल की गई। प्रत्याशियों के समर्थकों को बाहर ही रोका गया। प्रत्याशी संग सिर्फ उनके प्रस्तावक ही जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें