फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की डिक्की से 2.25 लाख उड़ाए

Thu, 13 Apr 2017 01:12 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही तहसील स्थित अधिवक्ता हॉल के बाहर खड़ी बिजली विभाग के ठेकेदार की बाइक की डिग्गी से बुधवार को
विज्ञापन

दोपहर बदमाशों ने 2.25 लाख रुपये उड़ा दिए। रुपये से भरा बैग गायब होने की जानकारी होते ही भुक्तभोगी के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना से अधिवक्ताओं में गहरा रोष है।      
पिपरिस गांव निवासी सूर्यलाल पुत्र स्व. रामलखन विद्युत विभाग के ठेकेदार हैं। मजदूरों को भुगतान करने के लिए उन्होंने बुधवार को सुबह 10.40 बजे भारतीय स्टेट बैंक से सवा दो लाख रुपये निकाले और एक कागज टाइप कराने के लिए तहसील पहुंचे। वहां बाइक खड़ी कर दीना यादव की दूकान पर गए और तकरीबन 10 मिनट के अंदर लौटे और बाइक लेकर वापस चल दिए। उन्होंने बताया कि कुछ ही दूर चले थे कि उनकी डिक्की का ढक्कन अचानक नीचे गिर गया। इस पर उनके होश उड़ गए और देखा तो रुपये से भरा बैग गायब था। भुक्तभोगी ने बताया कि उसकी डिक्की तोड़कर पहले ही किसी ने रुपये उड़ा दिए थे, जिसकी जानकारी डिक्की का ढक्कन गिरने के बाद हुई।      
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले की सूचना देने के लिए भुक्तभोगी के साथ कई अधिवक्ता कोतवाली आ गए और तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मौका मुआयना किया, लेकिन कुछ हाथ नहीं लग सका था। कहा जा रहा है कि जिस तरह से बदमाशों ने रुपये वाले बाइक की डिग्गी तोड़ी, उससे साफ है कि उन्हें उसमें रुपये होने की जानकारी हो गई थी। ऐसे में पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच पडताल कर रही है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें