फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1963.65 लाख की लागत से बनेगा मातृ शिशु चिकित्सालय

Wed, 23 Dec 2015 02:19 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी के साथ महीनों से लोकार्पण का इंतजार कर रहे आयुष विंग को भी विधायक ने जनता को लोकार्पित कर दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि विकास के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा बेहद अहम है।
विज्ञापन


और इन दोनो क्षेत्र में प्रदेश सरकार भदोही कालीन नगरी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कोई कमी नहीं कर रही है।
विधायक ने कहा कि आज चिकित्सक भगवान का रूप कहा जाता है लेकिन अफसोस कि यह क्षेत्र व्यवसायीकरण का शिकार हो गया है।

 महंगाई के इस दौर में गरीब और मजदूरों के लिए राजकीय अस्पतालों का ही सहारा है। और हमारे मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव राजकीय अस्पतालों को इतना साधन संपन्न बना देना चाहते हैं कि लोगों को सारी स्वास्थ्य सेवाएं नि:शुल्क मिलने लगे।

 बताया कि एमबीएस अस्पताल प्रांगण में 100 बेड का तथा चौरी रोड सीएचसी में और सुरियावां में 50-50 बेड के मातृ व शिशु चिकित्सालय का निर्माण शुरु कराया है।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधक, आरके राय ने बताया तीनो अस्पताल राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ  योजना अंतर्गत उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लि0 निर्माण कराएगी। जो दिसंबर 2016 में बनकर तैयार होगा।

समारोह को अपर  जिलाधिकारी हरिलाल यादव, एएसपी लल्लन प्रसाद यादव, कुंवर शमीम अंसारी, हाजी फिरोज  वजीरी, असलम महबूब, एडवोकेट विकास यादव, दिलीप गुप्ता, हसनैन अंसारी,  एडवोकेट शोभनाथ यादव, पन्नालाल यादव आदि ने भी संबोधित किया।

मुख्य रुप से  जावेद खां, जमील नेता, अख्तर खां, नूरआलम जीतू, शफीक राईन, द्वारिका यादव,  सुरेश यादव, अमजद अहमद, कामिल अंसारी, अय्यूब अंसारी आदि रहे। संचालन अलीशेर  खां व अध्यक्षता गुलामन अंसारी ने किया। एमबीएस अस्पताल के सीएमएस राम नरायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें