फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा शनिवार को शुरू हो गई। पहले दिन प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय की हिंदी, अंग्रेेजी और कला विषय की परीक्षाएं हुईं। पहली पाली में सुबह नौ बजकर 30 मिनट से शुरू हुई परीक्षा 11 बजकर 30 मिनट तक चली। कक्षा एक से आठ तक पहली पाली में हिंदी, जबकि दूसरी पाली में कला और अंग्रेजी की परीक्षा हुई। पहले दिन कई केंद्रों पर अव्यवस्थाएं भी दिखी। शुक्रवार शाम को सभी ब्लॉक संसाधन केंद्रो पर प्रश्नपत्र भेजे गए थे, जिससे सीमावर्ती स्कूलों में सुबह विलंब से प्रश्नपत्र पहुंचे। गिने-चुने स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो सभी स्कूलों में समय से परीक्षा हुई। बता दें कि प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में करीब डेढ़ लाख बच्चे पंजीकृत हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार का दावा है कि सभी स्कूलों में सकुशल तरीके से परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें