ज्ञानपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सरपतहां स्थित जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री को लिखा मांगपत्र डीएम को सौंपा। इस दौरान पार्टी सचिव जगन्नाथ मौर्य की अध्यक्षता में आदिवासियों को जंगल से निकालने के बाद सुरक्षित संरक्षण की मांग की गई।
कलेक्ट्रेेट पर जिलाधिकारी को सौंपे पत्रक में कहा गया कि गत दिनों सुप्रीम कोर्ट ने जंगल में निवास करने वाले आदिवासियों को जंगल से निकालने का आदेश दिया है। कहा कि जंगल से निकालने के बाद 20 लाख से अधिक आदिवासियों की आबादी प्रभावित होगी। परंपरागत रूप से जंगल में निवास करने वाले लोग दर-दर की ठोकरें खाते फिरेंगे। पत्रक में कहा कि सुप्रीम कोर्ट अपने अध्यादेश को निष्क्रिय कर आदिवासियों की आबादी को सुरक्षित संरक्षण प्रदान करे। इस दौरान इंद्रदेव पाल, प्रेम बहादुर, रमा पति यादव, कौलाशनाथ बिंद, अशोक कुमार गौतम, चंद्रेश त्रिपाठी, रामचंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।