फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन हादसा: 13 को मान्यता, 57 की फाइल लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो स्कूल वैन हादसे के बाद सील 125 विद्यालयों में 13 अमान्य स्कूलों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। मानक पूरा करने पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन विद्यालयों को मान्यता दे दी गई है। जबकि मानक पूरा नहीं करने से 57 स्कूलों की फाइल लौटा दी गई। जिन स्कूलों को मान्यता मिली है, उनमें नर्सरी से पांचवीं, छठी से आठवीं और नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल शामिल हैं।
जिले में 1143 सरकारी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के अलावा मान्यता प्राप्त 430 प्राथमिक और 305 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इन स्कूलों के अलावा बड़ी संख्या में अवैध तरीके से विद्यालय संचालित हो रहे थे। 12 जनवरी की सुबह आठ बजे लखनो गांव में स्कूल वैन में आग लगने से 19 बच्चे झुलस गए थे। इसमें तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे अब भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जिस स्कूल के बच्चे झुलसे थे, वह अवैध तरीके से संचालित हो रहा था। घटना के बाद बेसिक शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से अवैध स्कूलों पर सख्ती बरती गई और 125 अमान्य स्कूलों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई से पहले 70 स्कूलों ने मान्यता के लिए आवेदन किया था, जिनमें सील किए गए विद्यालय भी शामिल थे। सात फरवरी को एडी बेसिक कार्यालय ने फाइलों का अवलोकन करने के बाद 13 विद्यालयों को मान्यता दे दी, जबकि 57 की फाइल को वापस कर दिया। जिन स्कूलों को मान्यता मिली उनमें नर्सरी से आठ तक हिंदी मीडियम के तीन विद्यालय, छह से आठवीं तक अंग्रेजी मीडियम के सात और नर्सरी से पांचवीं तक अंग्रेजी माध्यम से तीन विद्यालय शामिल हैं। वहीं जिन स्कूलों को मान्यता नहीं मिली, उनके प्रबंधक विभागीय कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि मानक पूर्ण करने वाले 13 स्कूलों को मान्यता मिली है। विधिक राय लेने के बाद उनका संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें