फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रम में गिरने से अधेड़ की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर के वार्ड संख्या एक पसियान मोहाल में बृहस्पतिवार भोर में एक अधेड़ व्यक्ति की शौचायलय में रखे पानी से भरे ड्रम में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह शौच के लिए गए थे। ड्रम से पानी निकालने के दौरान शायद वह ड्रम में गिर गए। मौके पर उपस्थित मेहमानों ने उन्हें नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भदोही रेफर कर दिया। भदोही में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में शुक्रवार को लड़की की शादी होने वाली है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या एक पसियान मोहाल निवासी प्रभु दयाल सेठ (45) के घर आठ फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए मेहमान भी जुट गए थे। बताया जाता है कि प्रभु दयाल सुबह शौच के लिए घर में बने शौचालय में गए थे। पानी लेने के लिए जैसे ही वह ड्रम में झुके तो पानी में जा गिरे। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आए तो घर वालों ने शौचालय का दरवाजा तोड़ा। अंदर वह ड्रम में गिरे पड़े थे। परिजन निकाल कर नगर स्थित सीएचसी में ले गए, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर भदोही रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने अधेड़ को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों समेत घर जुटे मेहमानों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें