औराई। ब्लॉक सभागार में सोमवार को आडिटरों की बैठक हुई। इसमें मनरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना की सोशल आडिट को लेकर चर्चा की गई। आडिटरों को फील्ड वर्क में तेजी लाने के लिए कहा गया। बीडीओ श्याम जी ने कहा कि शासन का निदेश है कि मनरेगा कार्यों और प्रधानमंत्री आवास के पात्रों का सत्यापन कर लिया जाए। जिला समन्वयक अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग अपने कार्यों को पूरे मनोयोग के साथ करें और वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट हर हाल में दें। मौके पर शीतला प्रसाद, राम नगीना मिश्र, राहुल पांडे, धर्मेंद्र कुमार, रवि प्रकाश पाल, प्रमोद कुमार मौर्य आदि रहे। वहीं दूसरी ओर लघु सिंचाई विभाग की ओर से सीमांत किसानों को मध्यम एवं गहरी बोरिंग का लाभ उठाने के लिए भी कहा गया। तकनीशियन प्रमोद सिंह ने कहा कि किसानों को बोरिंग कराने के बाद सब्सिडी भी दी जाएगी। तकनीकी सहायक शीतला सिंह, नित्यानंद ने कहा कि किसान किसी दिन ब्लॉक पर आकर आवेदन कर सकेंगे।