ज्ञानपुर। जिले के नोडल अधिकारी एवं श्रमायुक्त अनिल कुमार 17 जनवरी को जिले में दो दिवसीय भ्रमण के लिए आएंगे। वह विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही स्थलीय सत्यापन करेंगे। डीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 17 जनवरी को सुबह 11 बजे वह गेस्ट हाउस ज्ञानपुर पहुंचेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे तक विकास कार्यों की समीक्षा, एक से दो बजे तक दो परियोजनाओं का निरीक्षण। दोपहर दो से तीन बजे तक आराम करेंगे। उसके बाद तीन से पांच बजे तक जोरईं गांव में चौपाल लगाएंगे। 18 जनवरी को सुबह 11 बजे ज्ञानपुर कोतवाली का निरीक्षण, 11.30 बजे से 12 बजे तक कृषि कार्यालय का निरीक्षण और ोपहर 12 बजे के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की कार्यशाला में शामिल होंगे।