भदोही। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) के राज्य व्यापी आह्वान पर बुधवार को तहसील में धरना दिया। इस मौके पर आयोजित सभा में उत्पीड़न की घटनाओं का विरोध किया। कहा कि भाजपा सरकार गरीब और दलित विरोधी है। ुसुबह 11 बजे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा से जुलूस बनाकर तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एसडीएम यमुनाधर चौहान को चार सूत्री मांगपत्र भी सौंपा।
धरने की मुख्य वक्ता भाकपा माले राज्य कमेटी की सदस्य अनिल पासवान ने भाजपा सरकार को गरीब और दलित विरोधी बताया। कहा सरकार का महिला हितों की नातियां सब दिखावा साबित हुई हैं। सरकार सामंतवादियों को संरक्षण दे रही है। गरीबों, महिलाअं, दलितों का उत्पीणन चरम पर है। कोतवाली में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। जिसे चाहे पुलिस अपशब्द कह दे रही है। मार पीट कर हवालात में बंद कर दे रही है। आरोप लगाया कि पुलिस ने गत दिनों दलित महिलाओं को थप्पड़ मारे। बीते 9 दिसंबर को भदोही ब्लाक के उमरी गांव में गेना गौतम को दबंगो ने पीटा। बचाने गई शुभवंती व प्रमिला गौतम को अपमानित किया। बाद में दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ लेकिन गिरफ्तार नहीं की गई।
ऐपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने भदोही कोतवाल पर दबंगो का साथ देने व गरीब दलितों का उत्पीड़न का आरोप लगाया। विकास कार्यों में भेदभाव होने के आरोप लगाए। सभा की अध्यक्षता कबूतरा देवी व संचालन धर्मराज गौतम ने किया। माले के जिला सचिव रामजी यादव, रामधर, बनारसी सोनकर, लालमणि सरोज, गिरधारी गौतम, विनोद उपाध्याय, दिनेश पाल, दिनेश गौतम, कुमारी मीता, फूला बिंद, पान कुमारी पाल, सावित्री गौतम, जयदेई गौतम, सरोजा गौतम, जड़ावती गौतम, जगन्नाथ गौतम आदि उपस्थित रहे।