फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के लिए प्रेरणाश्रोत हैं बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर/सुरियावां। पासी सेना की ओर से मंगलवार को भदोही के हुलासपुर में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष घनश्याम पासी ने कहा कि 12वीं सदी में बिजली पासी ने बिजनागढ़ और नटवा किला बनवाया। वह बहुत पराक्रमी और शूरवीर योद्धा थे। समाज के लिए उन्होंने कई कार्य किए। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि बच्चों को शिक्षा दें। मौके पर घनश्याम पासी, अमन, अजय, गोविंद, अरूण, नागेश, प्रशांत, सोनू आदि रहे। इसी तरह सुरियावां के निमकौड़िया तालाब पर राष्ट्रीय पासी समाज संघ की ओर से वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। समाज के लोंगो ने हनुमान जी की पूजा करने के बाद महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए कहा। मौके परशिव पासी, अच्छेलाल सरोज, कैलाश सरोज, मंगल पासी, गुलाब, मुरारी, बबिता भारतीय, आशा देवी, कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें