फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औैषधीय खेती से किसान सुधारें माली हालत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत शनिवार को अभोली के चकगुमानी रामलीला मैदान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय औैद्यानिक गोष्ठी में औषधीय खेती करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि किसानों की माली हालत सुधारने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई अनुदानित योजनाएं चला रही है। किसान इसका फायदा उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर कर सकते हैं। केंद्रीय औषधीय पौध संस्थान लखनऊ से आए डॉ. राजेश वर्मा ने किसानों को औषधीय खेती करने पर जोर दिया। कहा कि इससे किसानों को तीन से पांच गुना अधिक लाभ होगा। उप निदेशक अरविंद सिंह ने पॉली हाउस और सब्जी की खेती करने के लिए कहा। निदेशक उद्यान पंकज शुक्ला, कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरपी चौधरी, विनोद कुमार शुक्ला, गोविंद चौधरी ने खेती बारी और पशुपालन के बारे में जानकारी दी। सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे ने कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान विभाग की ओर से 15 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। संचालन शैलेंद्र देव दूबे ने किया।
विज्ञापन


लंच पैकेट को लेकर हुआ हंगामा
ज्ञानपुर। चकगुमानी में उद्यान विभाग की ओर से शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय गोष्ठी में माहौल उस समय गर्म हो गया जब लंच पैकेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जाता है कि लंच के दौरान कई किसानों नहीं मिला तो वह नाराज हो गए हालांकि विभाग का कहना है कि वे सभी बाहरी व्यक्ति थे जो वहां पहुंचकर व्यवस्था बिगाड़ रहे थे।
विज्ञापन


ब्लॉक की गोष्ठी जैसा दिखा नजारा
ज्ञानपुर। चकगुमानी में शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय गोष्ठी में कहने को तो मिर्जापुर, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के किसान शामिल हुए हालांकि किसानों की संख्या देख वह बेमानी साबित हुई। विभाग का दावा था कि उसमें छह सौ से अधिक किसान शामिल हुए जबकि हकीकत कुछ अलग थी। गोष्ठी में विभाग के ही एक मंडलीय अधिकारी की ओर से अनुदानित योजनाओं में गड़बड़ी की बात भी उठाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें