फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोढ़ स्टेशन पर पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मोढ़। रेलवे मंत्रालय एक तरफ स्टेशनों को आधुनिक कर रहा है तो जिले के मोढ़ स्टेशन पर यात्रियों को पानी नसीब नहीं हो पा रही है। वाराणसी- प्रतापगढ़ रूट के मोढ़ स्टेशन पर लगा हैंडपंप करीब एक साल से खराब है। इससे ट्रेन रुकने के बाद यात्रियों को पानी नहीं मिल पाता है। स्टेशन पर दो हैंडपंप लगाए गए हैं। प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा हैंडपंप करीब एक साल से खराब है, जबकि उसी पर ज्यादातर ट्रेनें रुकती हैं। प्लेटफार्म दो पर हैंडपंप चालू हालत में है, लेकिन उस तरफ कोई जाता नहीं है। इलाके के कुंज बिहारी मिश्र, दीपक पाठक, देवेश मिश्र, अजय सिंह पटेल, सुरेंद्र यादव, कमलेश पाल, असगर अली, जयप्रकाश प्रजापति, तुलसी गौतम ने विभागीय अधिकारियों से हैंडपंप दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें