फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर शौचालय नहीं, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चौरी। स्वच्छ भारत मिशन संग रेलवे को भले ही आधुनिक किया जा रहा है, लेकिन परसीपुर स्टेशन पर शौचालय नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजादी से पहले के बने स्टेशन पर शौचालय की सुविधा न होना तमाम सवाल भी खड़े कर रहा है।
विज्ञापन

दोहरीकरण के बाद वाराणसी- प्रतापगढ़ रूट के ज्यादातर स्टेशनों की तस्वीर बदली जा रही है। उसी क्रम में परसीपुर स्टेशन को भी आधुनिक किया जा रहा है। स्टेशन के दोनों तरफ प्लेटफार्म, ब्रिज, लाइट, सड़क, टीनशेड के अलावा पेड़ पौधे भी लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब तक एक शौचालय नहीं बन सका। इससे सफर करने वाले और स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार करने वाले यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ता है। यात्रियों को शौच के लिए खेतों में जाना पड़ता है और ट्रेन छूटने का भी खतरा बना रहता है। सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को होती है। इलाके सुरेंद्र मिश्र, समीम मोहम्मदी, प्रदीप यादव, बृजेश जायसवाल, जितेंद्र बरनवाल ने विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए स्टेशन पर शौचालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें