फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा में 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को दोनों पालियों में सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। पहली पाली में 46 और दूसरी पाली में सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह की प्रथम पाली में एमए प्रथम सेमेस्टर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, दर्शन, इतिहास, मध्य इतिहास और प्राचीन इतिहास जबकि एमकाम, बीसीए, एलएलबी, बीएड के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इसमें 1084 छात्र-छात्राएं उपस्थित और 46 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में एमए तृतीय सेमेस्टर मनो विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और चित्रकला, एमएससी तृतीय सेमेस्टर में रसायन, भौतिकी, जंतु, वनस्पति और गणित जबकि बीसीए और एएलबी के पाचवां सेमेस्टर की परीक्षा हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में 718 छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए और सात अनुपस्थित रहे। परीक्षा प्रभारी डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें