फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। औराई क्षेत्र के जयरामपुर घोसिया के आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल में पुलिस ने बच्चों को यातायात और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। औराई कोतवाल सुनील दत्त दुबे ने कहा कि मनुष्य की सुरक्षा उसके हाथ में होती है। इसलिए दो पहिया वाहन से यदि बच्चों के अभिभावक स्कूल छोड़ने जा रहे हैं तो उन्हें बच्चे हेलमेट लगाने के लिए अवश्य प्रेरित करें। स्कूल बस चालक यदि सीट बेल्ट नहीं लगाया है और ईयर फोन लगाकर गाड़ी चला रहा है तो सारे बच्चे शोर मचा कर उसे ऐसा करने के लिए कहें। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए भी टिप्स दिए। कहा कि सड़क पर देख कर चलें। जरा सी असावधानी जान जोखिम में डाल सकती है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि आजकल ठग घूम रहे हैं, उनसे बचें। यदि बच्चों को कोई लालच देता है तो उसके झांसे में ना आएं। उन्होंने बच्चों को नशा से दूर रहने की हिदायत दी। कोतवाल ने संस्था के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सुशील पांडेय, राकेश दूबे, अरुण सिंह, शीतला प्रसाद तिवारी, विनोद पांडेय, फूलचंद दुबे, इंदल मौर्या, उषा मौर्या, इरमनाज, सना,हेमा सरोज,पूनम गुप्ता, नेहा गुप्ता आदि अध्यापक उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें