फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों की मदद करना स्काउट का दायित्व

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को स्काउट-गाइड के तृतीय सोपान का प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें पहले दिन स्काउट-गाइड को उनके दायित्व का बोध कराया गया। इस दौरान प्रशिक्षक डॉ. हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि किसी भी अच्छे राष्ट्र एवं समाज के निर्माण के लिए अच्छे नागरिक होने चाहिए। अच्छे नागरिक के निर्माण के लिए संस्कार के लिए बेहतर केंद्रों की जरूरत होती है। विद्यालय नागरिक निर्माण का केंद्र होते हैं। क्योंकि हमारे विद्यालयों में स्काउटिंग विभाग अनुशासन एवं संस्कारों के माध्यम से अच्छे नागरिकों का निर्माण कराता है। स्काउट-गाइड्स पीड़ितों की सहायता के लिए सदैव संकल्पित रहते हैं। मुसिबत में फंसे लोगों को बचाना इनका दायित्व होता है। इस मौके पर विकास कुमार भारती, विशाल कुमार, हर्षिता उपाध्याय, रुस्तम अली, अमन मिश्र, आकाश सरोज, पवन यादव, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें