फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य कलश यात्रा संग भागवत कथा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर से सटे लखनो गांव में मंगलवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई। पहले दिन कथा वाचक भागवत भूषण पं. विजयकांत तिवारी ने भागवत के मर्म को समझाया। इसके पूर्व ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर से सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा में महिलाओं ने भक्ति गीत गाते हुए कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान जयकारे से इलाका गुंजायमान हो उठा। कथा वाचक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया। इस मौके पर मनोज शुक्ला, शोभनाथ शर्मा, त्रिवेणी शर्मा, संतोष पाठक, अशोक कुमार, राजेंद्र पाठक, डॉ. राकेश दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें