ज्ञानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार को प्रवेश सोपान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आने वाले दिनों में होने वाले स्काउट-गाइड शिविरों को लेकर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला स्काउट कमिश्नर राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रथम, द्घितीय और तृतीय सोपान में प्रवेश के लिए विभिन्न क्षेत्रों के ट्रेनिंग काउंसलर नियुक्त किए गए हैं। जो संबंधित विद्यालयों में जाकर प्रशिक्षक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस मौके पर शीतला प्रसाद पांडेय, शेषधर दूबे, हरिश्चंद्र यादव, चंद्रेश राय, विजय त्यागी, प्रवीण सिंह, रामेश्वर, अविनाश आदि मौजूद रहे।