फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के बैनर तले मछुआ समाज के लोगों ने आरक्षण की मांग को लेकर मंगलवार को ज्ञानपुर तहसील में प्रदर्शन किया। बिंद, केवट , निषाद समेत 17 जातियों को एससी प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। इस दौरान तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों को पत्रक सौंपा। कहा कि कार्मिक मंत्रालय और इलाहाबाद उच्च न्यायलय के निर्देश के बावजूद तहसील से प्रमाण-पत्र जारी करने में हीला-हवाली की जा रही है। मंगलवार को तहसील दिवस के मौके पर मछुआ समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कहा कि कार्मिक विभाग और हाई कोर्ट से निर्देश के बाद भी समाज के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण-पत्र तहसील से जारी नहीं किया जा रहा। कहा कि इससे समाज के लोगों को आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है जिससे समाज का विकास नहीं हो पा रहा है। कहा कि आजादी की लड़ाई में समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और देश की आजादी में अहम योगदान दिया। बावजूद इसके मछुआ समाज के साथ भेद-भाव कर उनके हक से उन्हें वंचित करने का काम किया जा रहा है। कहा कि देश में सबको विकास का समान अवसर मिलना जरूरी है। इसलिए मछुआ समाज को आरक्षण देकर उन्हें भी विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। कार्यकर्ताओं ने राजनैतिक आधार पर मांग पूरी होने तक संघर्ष करने का संकल्प दोहराया और तहसीलों पर आंदोलन जारी रखने की बात कही। धरने में हजारी लाल केवट, हरिशंकर केवट, राजकुमार, सुशील निषाद, राधेश्याम, महेश चंद्र, यज्ञ नारायण, जयराम, शेषमणि, नंदलाल, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें