फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न को लेकर ड्रग एसोसिएशन ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। डीघ ब्लॉक केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जंगीगंज और कोइरौना बाजार के मेडिकल संचालकों ने रविवार को दुकान बंद कर कामकाज ठप रखा। इससे दवा लेने के लिए दुकानों पर आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की बात कही जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कुछ अधिकारी आए दिन उनका उत्पीड़न कर रहे हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया की लंबे समय से विभाग की ओर से अवैध तरीके से उत्पीड़न किया जा रहा है। लाइसेंस निरस्त करने और कार्यवाही का डर दिखाकर उनका दोहन किया जा रहा है। जंगीगंज बाजार में व्यापारियों ने बैठक कर आंदोलन को तेज करने के लिए कहा। इस दौरान डीआई एके बंसल ने व्यापारियों संग मंत्रणा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि ड्रग एक्ट के अनुसार दवा की बिक्री में फार्मासिस्ट का होना अनिवार्य है। सरकार कई नियमों में बदलाव कर रही है। भविष्य में पेपरलेस सभी कार्य होंगे। इस मौके पर सुरेश चंद शुक्ल, डी एस पांडेय,प्रभात मिश्र,जगदीश प्रसाद ,महेंद्र कुमार ,अनिल कुमार ,आर के मिश्र,शिवलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें