फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री साईं बाबा की पालकी निकली

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। नगर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर स्थित श्रीसांई बाबा का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। पूर्वान्ह निकने श्री साईंबाबा की पालकी के बाद दोपहर से हुए भंडारे में सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। सायं हुए भजन संध्या का देर रात तक श्रद्धालू आनंद लेते रहे।
विज्ञापन

पुर्वान्ह श्रीराम जानकी मंदिर से श्री साई बाबा की पालकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पालकी में सैकड़ो महिला-पुरुष भक्त शामिल हुए। शुभारंभ सुबह मंदिर में सुबह भगवान की आरती से हुई। 11 बजे मंदिर परिसद से साईं भक्त जमा हुए और शोभा यात्रा के साथ मेनरोड, हरी मंदिर होते हुए मर्यादपट्टी तक गए वहां से वापस लिप्पन तिराहा, आनंदनगर, रेलवे फाटक होते हुए कुसियरां तक गए जहां से वापस श्रीराम जानकी मंदिर पर आकर समाप्त हुआ। जगह जगह शोभा यात्रा में भक्तों ने पुष्प वर्षा की। सायं 4 बजे से भंडारा का शुभारंभ हुआ जिसमे हजारो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
शाम को भजन संध्या का लोगों ने देर रात आनंद लिया। जिसमे वाराणसी की गायिका पूजा दूबे व मीरजापुर के गायक अजय दूबे ने अपने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भक्त उनकी गीतों की धुन पर मां के जयकारों के बीच झूमते रहे। इस मौके पर मौजूद चेयरमैन अशोक जायसवाल ने कालाकारो का उत्साहवर्धन किया। आनंद गुप्ता, राकेश कैलासी, विक्की गुप्ता, रोहित गुप्ता, विकास सेठ, रमेश प्रजापति, गुड्डू विज, बबलू माली, राजेश जायसवाल, पुजारी वागीश पाण्डेय आदि ने भक्तों की सेवा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें