ज्ञानपुर। राजकीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति के सदस्यों का दोे दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को राजकीय हाईस्कूल सरई मिश्रानी में शुरू हुआ। इसमें विद्यालय विकास योजना, समुदाय की भागीदारी की गतिविधियों पर आधारित क्रियान्वयन तालिका, अकादमिक अनुश्रवण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें राजकीय हाईस्कूूल बरजी और लालानगर के विद्यालय प्रबंधन और विकास समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी और डीआईओएस श्याम सरोज वर्मा और ग्राम प्रधान सर्वेश चंद्र मिश्र ने किया। विद्यालय विकास योजना 2017-18 को समय पर निर्धारित प्रारूप पर एसएमडीसी के सहयोग से पूरित करने का संकल्प लिया गया। मास्टर ट्रेनर जिला समन्वयक वीरेंद्र त्रिपाठी, इंद्रमणि मिश्र, लालाचंद मिश्र, सरोजा गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। कहा कि किस प्रकार समुदाय के लोग विद्यालय के विकास में अहम योगदान दे सकते हैं। जिला समन्वयक मास्टर ट्रेनर वीके त्रिपाठी और लालचंद्र मिश्र ने अकादमिक उप समिति की भूमिका, कार्य और उनकी ओर से समय-समय पर किए जाने वाले अनुश्रवण की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य ममता वर्मा, आदित्य धनराज, कृष्ण कुमार, एमएमडीसी सदस्य मौजूद थे।