भदोही। फंडामेंटल ऐक्सशन एंड रिसर्च फाउंडेशन फार्फ के पदाधिकारियो ने सोमवार को होटल ग्लोरी में प्रेस वार्ता कर समाज के प्रति समर्पित रहने की अपनी मंशा से अवगत कराया। फार्फ के जिला प्रभारी आंनद पांडेय ने कहा कि फार्फ समाजिक संगठन है इसका मकसद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का शतप्रतिशत क्रियान्वन कराना। संगठन शिक्षा जागरुकता पर विशेष बल दे रही है। अब तक फार्फ के माध्यम से सुरियावा के दो कान्वेंट विद्यालय में 29 बच्चो की शिक्षा की जिम्मेदारी ली गई। संस्था ने जनपद के सात गांवो को गोद लेकर वहा शासन की योजनाओ के प्रति जागरुक करने के साथ खूली बैठके कराई गई। जिन गावों में जनता को लाभ नहीं मिल रहा है उसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जा रही है। संस्था स्वास्थ सेवा व चिकित्सकीय उपेक्षा पर भी मुहिम चलाएगी। वार्ता में ऋषिराज मिश्र, रामदत्त मिश्र, अशोक कुमार, मिश्र, आदि उपस्थित रहे।