फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण पर की मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर धार्मिक स्थली सीतामढ़ी शिवभक्ति में सराबोर रहेगी। उज्जैन के महाकाल बाबा को समर्पित महा अनुष्ठान में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा। श्री सीताराम महायज्ञ के साथ वाल्मीकि रामायण पर संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन भी होगा।
विज्ञापन

शिवलिंग निर्माण को लेकर रविवार को महर्षि वाल्मीकि आश्रम परिसर में क्षेत्रीय धर्मानुयायियों की बैठक संयोजक बृजेशानंद जी महाराज और महंत हरि प्रसाद मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की विधिवत जानकारी देते हुए आयोजक श्री बृजेशानंद जी महाराज ने कहा कि यह महाअनुष्ठान महाशिवरात्रि के दिन शुरू होगा जो 11 दिनों तक चलेगा पूरा कार्यक्रम मोक्षदायिनी गंगा तट पर होंगे। इस दौरान महाकाल भगवान का अन्नक्षेत्र (अखंड भंडारा) भी चलेगा। महाअनुष्ठान को सफल बनाने के लिए हुई बैठक में महाराज जी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूप रेखा से लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि 13 फरवरी महाशिवरात्रि को भव्य शोभायात्रा के साथ कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। सीताराम महायज्ञ, श्री राम कथा के साथ प्रतिदिन 11 लाख से अधिक पार्थिव शिवलिंग का निर्माण शिव भक्त करेंगे। इस कार्य में पांच से सात हजार शिवभक्त हिस्सा लेंगे। शिवलिंगो के निर्माण के पश्चात निर्मित शिवलिंग का महाभिषेक, भष्मारती, गंगा आरती भी होगा। उन्होंने कहा कि जिस पुण्य स्थल पर माता सीता जी और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के सुपुत्रों लवकुश कुमारों का जन्म हुआ और भूतल के प्रथम महाकाब्य की रचना महर्षि वाल्मीकि ने की उस स्थल पर ऐसे महाआयोजन से पूरे जनपद के लिए गौरव की बात होगी। इस मौके पर राहुल दूबे , सुरेश मिश्रा, विधान चंद्र दूबे, प्रेम शंकर पांडेय, रबिशंकर पांडेय, जज्जे पांडेय, पंडित यादव, सरकार शुक्ल, विमल मिश्र, राम उजागिर शुक्ला, रामकृष्ण मिश्र, आलोक मिश्र, बेचन पांडेय, बसन्तू गौड़, राम सजीवन,बाबा सिंह ,आनंद दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें