फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेज में छात्रों और शिक्षकों में विवाद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के महावीर इंटर कॉलेज बिछिया में शुक्रवार को किसी विवाद को लेकर शिक्षकों, छात्रों और युवकों के बीच विवाद हो गया। इसको लेकर विद्यालय में खलबली मच गई। खबर मिलते ही यूपी 100 और ऊंज थाने की पुलिस पहुंच गई। एक घंटे से अधिक समय तक चली पंचायत के बाद विवाद सुलझा। शुक्रवार को दोपहर गांव के कुछ लड़के और छात्र एकजुट होकर विद्यालय में पहुंचे। किसी बात का लेकर शिक्षकों से विवाद कर लिया। मामला बढ़ा तो छात्रों और स्थानीय लड़कों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां सैकड़ो की भीड़ जुट गई। स्कूल में छात्राओं के होने से माहौल खराब होने का अंदेशा होते ही पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलते ही यूपी 100 और ऊंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा वहां पहुंच गए। करीब एक घंटे पंचायत के बाद विवाद शांत हुआ। बाहरी युवकों का आरोप था कि हमारे घर के लड़के पढ़ने आते है, परन्तु शिक्षक समय पर विद्यालय नही आते है। शिक्षकों का आरोप है कि लड़के परंपरागत खेल कूद के लिए जबरिया चंदा मांग रहे थे। प्रधानाचार्य रवि सेन नाग ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बाहरी युवक विद्यालय आकर छात्राओं पर फब्तियां कसते हैं। उनसे छेड़खानी का प्रयास भी किया जाता है। एसओ सुनील वर्मा ने कहा कि चंदे को लेकर विवाद था, जिसे सुलझा लिया गया। सीओ ज्ञानपुर रामकरन ने कहा कि दोनों पक्षों की पंचायत कराकर मामले को सुलझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें