फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविश्वास प्रस्ताव का डीपीआरओ करेंगे परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भदोही ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के शपथ पत्रों का परीक्षा जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल त्रिपाठी करेंगे। भाजपा की ओर से दुबारा शपथ देने के बाद जिलाधिकारी विशाख जी ने परीक्षण के लिए डीपीआरओ के पास भेजा है। परीक्षण होने के बाद जल्द ही आगे की कार्रवाई तय हो जाएगी। जिले के छह ब्लॉकों में सबसे संवेदनशील ब्लॉक भदोही में गत एक दशक से किसी भी ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल पूर्ण नहीं हो सका है। 2015 में ब्लॉक प्रमुख बने विकास यादव की प्रमुखी पर भी संकट के बादल मड़राने लगा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रियंका सिंह ने गत दिनों समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ पत्र को एडीएम को सौंपा था लेकिन पंचायती राज अधिनियम के तहत वह मान्य नहीं था। दो दिन पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक और सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव के लिए दुबारा डीएम को 89 बीडीसी का हस्ताक्षरयुक्त शपथ जिलाधिकारी को सौंपा गया। शपथ पत्र सौंपने के बाद प्रमुखी को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। पक्ष और विपक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सहेजने में जुट गया है। सूत्रों की माने तो दिसंबर माह के अंत तक क्षेत्र पंचायत सदस्यों की परेड कराई जा सकती है। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि भाजपा की ओर से अविश्वास प्रस्ताव के लिए दुबारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ पत्र मिल गया है। उसे परीक्षण के लिए डीपीआरओ के पास भेजा गया है। परीक्षण होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें