ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति के विरोध में मंगलवार को छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा निदेशक इलाहाबाद का घेराव किया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में हो विभिन्न कार्यों की जांच के लिए ज्ञापन भी दिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने कहा कि शिक्षा निदेशक ने सीनियर प्रोफेसर को प्राचार्य का प्रभार न देकर जूनियर को दे दिया है। इसके विरोध में ज्ञानपुर में शीघ्र विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। न्यायपालिका का भी दरवाजा खटखटाया जाएगा। घेराव करने वालों में पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास चतुर्वेदी, धमेंद्र पांडेय, संतोष पांडेय, अनुज तिवारी, प्रदीप दूबे समेत अन्य लोग शामिल थे।