फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को पट्टा आवंटन पर बिफरे, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। तहसील समाधान दिवस में मंगलवार को रघुरामपुर के ग्रामीणों ने मनमानी पट्टा आवंटन को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ग्रामसमाज और परती भूमि को ऐसे लोगों को आवंटित किया जा रहा है, जो अपात्र हैं। पहले से काफी मात्रा में भूमि और पक्का मकान होने के बाद भी कृषि आवंटन के नाम पर पट्टा आवंटित किया गया। भूमिहीन लोगों को एक भी पट्टा नहीं दिया गया। गांव में बिना खुली बैठक कराए ही आवंटन की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में अनारा देवी, लीला, मनीता, गोरेलाल, रामधनी, बलदेव, मालती, बबलू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें