फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर जिले में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम

विज्ञापन
जन्माष्टमी पर जिले में आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)।
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर जिले भर में मंगलवार को जगह-जगह मटकी फोड़ समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मटकी फोड़ विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। भिदिउरा गांव में राधाकृष्ण की झांकी निकाली गई। आधी रात को प्रतीक स्वरूप श्रीकृष्ण का जन्म होने पर महिलाओं ने सोहर गाया। लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया। आशीष पाठक, अभिषेक पाठक, पुष्कर, हैप्पी, अजीत आदि थे।
विज्ञापन

मोढ़ संवाददाता के अनुसार, कस्तूरीपुर चौराहे पर मंगलवार को आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आधा दर्जन टीमों ने जोर आजमाइश की। इसमें कस्तूरीपुर की टीम मटका फोड़कर प्रतियोगिता में विजेता बनी। इस मौके पर गुलाब यादव, विनोद यादव, करिया यादव, चंदन गुप्ता, विशाल यादव आदि रहे। इसी तरह, चकभवानीदास ग्राम में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रयास किया। इसमें कृष्णापुर टीम प्रतियोगिता में विजेता बनी। इस मौके पर श्रीकांत यादव, संजय यादव, बबलू यादव, लाला यादव, मनीष सरोज, धीरज सरोज, सुरेश सरोज अशोक यादव आदि रहे। इसी तरह, इलाके में कई स्थानों पर जवाबी कजरी समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसका लोग देेर शाम तक लुत्फ लेते रहे। कस्तूरी पुर में मनोज यादव के नेतृत्व में कृष्णा-राधा मंदिर पर पूजा पाठ के साथ झांकी निकली, शाम को वितरित हुआ। ऊंज संवाददाता के अनुसार इलाके के नवधन, कुरमैचा, बरईपुर गांव में मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इनमें हर स्थानों पर करीब छह से दस टीमों ने हिस्सा लिया। बरईपुर में जवाबी कजरी में अभिया के संतोष शर्मा एवं हरियावं के उमाशंकर यादव के बीच मुकाबले का श्रोताओं ने जमकर लुत्फ लिया। सुशील, काजू सिंह, अनिल सिंह, शिवराम, श्रीराम, कुंवर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें