फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाल गिरने से आठ घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। लगातार बारिश से जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। बृहस्पतिवार को ज्ञानपुर नगर में लगातार आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे नगरवासियों को सुबह पानी भी नसीब नहीं हो सका। लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। दो स्थानों पर बिजली के तार पर गिरे पेड़ को हटवाकर बिजली विभाग ने आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

बुधवार को दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश का सिलसिला रात में भी चलता रहा। इसका असर पेड़-पौधों पर भी पड़ा। बारिश से बोझिल पेड़ की डालें टूटकर गिरने लगीं। बुधवार की रात में ज्ञानपुर नगर के हॉस्टल चौराहा और दुर्गागंज त्रिमुहानी के समीप पेड़ों की डालें टूटकर बिजली के तार पर गिर गईं। इससे रात तीन बजे समूचे नगर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सुबह होने के बाद भी आपूर्ति बहाल न होने के चलते पेयजल की आपूर्ति भी बाधित हो गई। नगरवासियों को पीने का पानी नहीं मिल सका। जानकारी मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने डाल हटवाकर तार जोड़ा। इसके बाद दिन के 11 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान तकरीबन आठ घंटे तक हजारों की आबादी बिजली-पानी के लिए बेहाल रही। एसडीओ सुनील कुमार ने कहा कि 11 हजार वोल्ट की लाइन के तार पर दो स्थानों पर पेड़ की डाल गिर जाने से तार टूट गया था। इससे नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें