सुरियावां (भदोही)। नगर के नागरिकों ने सोमवार को बैठक कर राश न कार्ड सूची में अपात्रों का नाम शामिल करने पर गहरी नाराजगी जाहिर की गई। सभी लोगों ने नगर की राशन कार्ड सूची को सही ढंग से जांच कराकर दुरुस्त कराने की मंाग की। आरोप लगाया कि नगर के ऐसे लोगों के नाम राशन कार्डों की सूची में शामिल है। जिनके पास बाइक, पक्केे मकान, चार पहिया, जमीन भी हैं, वे पात्र गृहस्थी सूची में शामिल हो गए हैं। आरोप लगाया कि जिनके पास घर, जमीन, आय के स्रोत नहीं है। उनके नाम सूची से बाहर हैं, खासतौर से विकलांग, विधवा, बेसहारा, वृद्धों के नाम। बताया कि प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सूची सही नहीं किया जा रहा है। विभाग और कोटेदारों की मिली भगत से गरीब और पात्र व्यक्ति परेशान है। विरोध जताने वालों में समाजसेवी वीरेंद्र सिंह, अनिल सिंह, राधेश्याम, लालता प्रसाद, मूलचंद, रमाशंकर सुरेशचंद आदि शामिल हैं। उन्होंने सूची दुरुस्त न होने पर सीएम से शिकायत करने की चेतावनी दी है। डीएसओ संजय पांडेय ने कहा कि राशन कार्ड सत्यापन में गड़बड़ी की शिकायतों की जांच कराई जा रही है।