लालानगर (भदोही)। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक सत्य प्रकाश द्विवेदी ने सोमवार को इलाहाबाद से मंडुवाडीह के बीच पड़ने वाले स्टेशनों का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई और ट्रैक की हालत देखी। निरीक्षण के मद्देनजर सोमवार को ज्ञानपुर रोड स्टेशन को साफ-सुथरा रखा गया था। नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस डाउन से इलाहाबाद से मंडुवाडीह के बीच में पड़ने वाले सभी रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण यान से विंडो निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी विजय कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रकाश चंद जायसवाल सहित कई अधिकारी निरीक्षण यान में मौजूद रहे।