फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति उपवन में लगाए 1250 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय से लगे लखनो गांव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में वन विभाग की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 1250 पौधे लगाए गए। जिलाधिकारी विशाख जी ने शीशम, बरगद, पीपल, नीम आदि पौधे लगाए। इसके बाद नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी पौधरोपण किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी पौधे लगाए जा रहे हैं, उनकी सुरक्षा भी की जानी चाहिए। जितना पेड़ लगाना जरूरी है, उससे बड़ी जिम्मेदारी उनकी सुरक्षा करना है। डीएम ने वृक्षों से मानव जीवन में होने वाले लाभ के बारे में बताया। कहा कि शुद्ध वायु, जल संचय का स्रोत वृक्ष हैं। कहा कि प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और तापक्रम की वृद्धि को नियंत्रित रखने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान है। जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ लगाना प्रत्येक व्यक्ति का सामाजिक, नैतिक दायित्व है। इस मौके पर भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि पेड़ बिना मानव जीवन संभव नहीं है। कहा कि वृक्ष आक्सीजन देकर लोगों के जीवन को सुरक्षित करता है। पर्यावरण सुरक्षित रहने पर जीव, जंतु, पशु पक्षी और मनुष्य का जीवन सुरक्षित रहेगा। औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि पेड़-पौधों की अहमियत बताने की जरूरत नहीं। ये हमारे जीवन को सुरक्षित रखते हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल, मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें