फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि से 22 गांवों में लगेंगे सोलर वाटर पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। विधायक निधि से क्षेत्र के 22 गांवों में सोलर वाटर पंप लगेंगे। विधायक विजय मिश्र ने गांवों में एक हार्स पावर का सोलर वाटर पंप लगवाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें डीघ, ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉकों के गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर विधायक ने कहा है कि हैंडपंपों के 100 से 120 फीट नीचे के पानी में कहीं-कहीं आर्सेनिक और फ्लोराइड की मात्रा पाई गई है। इससे जानलेवा बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। सोलर वाटर पंप 250 फीट नीचे से पानी निकालता है। इसमें न तो आर्सेनिक ना ही फ्लोराइड रहेगा। इससे लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी मिलेगा। विधायक ने बिहरोजपुर, किशनदेवपुर की मौर्या और बिंद बस्ती, छतमी, तिलंगा, मैलोना, घमहा, अइनछ, डुहिया, चितईपुर, कूड़ीकला, बहपुरा, अमिलहरा, कारीगांव, मकनपुर, दरवासी, मऊरामशाला, बवईं, दानूपुर पश्चिम पट्टी, प्रयागदासपुर, बेलहुआ आदि गांवों में जिला पंचायत से सोलर वाटर पंप लगाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें