फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो दिन में 190 बाॅयर और 163 प्रतिनिधियों ने देखे स्टॉल

विज्ञापन
एक्सपो में एक स्टाल पर ऊलेन हस्तनिर्मित कालीन देखता बायरों का दल। संवाद
विज्ञापन
भदोही। 49वें इंडिया कार्पेट एक्सपो में रविवार को दूसरे दिन 225 विदेशी खरीदार व उनके प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजक कालीन निर्यातक संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के मुताबिक दो दिनों में 190 विदेशी खरीदार और 163 विदेशी खरीदारों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। खरीदार खासतौर पर सस्ते व टिकाऊ कालीनों की तलाश कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कालीन मेले के दूसरे दिन किसी तरह का वीवीआईपी कार्यक्रम या दौरा मार्ट में नहीं रहा। इससे दिनभर खरीदारों की चहलकदमी होती रही। दो दिन में 190 विदेशी खरीदारों और 163 विदेशी खरीदारों के प्रतिनिधियों ने एक्सपो में हिस्सा लिया। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, बेल्जियम, ब्राज़ील, बुल्गारिया, कनाडा, एजिप्ट, फ्रांस, इटली, जापान, कजाखस्तान, स्विट्जरर्लैंड, ताइवान, तुर्किये, यूएसए, चिली, फिनलैंड, ईरान, रूस, यूएई और यूके जैसे देश शामिल हैं। भदोही विधायक जाहिद बेग ने दूसरे दिन मेले में पहुंचकर निर्यातकों से मुलाकात की। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन कुलदीप राज वाटल ने कहा कि कालीन उद्योग में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल कृषि उत्पाद है। इसलिए कालीन उद्योग को उद्योग की श्रेणी में न रखते हुए इसे कृषि उद्योग की मान्यता देनी चाहिए। बताया कि अब तक आयातकों और निर्यातकों ने काफी रुचि दिखाई है। इस दौरान अनिल सिंह, आलम महबूब, बोध राज मल्होत्रा, दीपक खन्ना, हुसैन जफर हुसैनी, इम्तियाज अहमद, पीयूष बरनवाल, महावीर प्रताप शर्मा, मेराज यासीन जान, मुकेश गोंबर, मोहम्मद वासिफ अंसारी, रवि पाटोदिया, संजय गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें