फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में 19 हजार मजदूरों को मिला रोजगार

विज्ञापन
ज्ञानपुर के भिड़िउरा गांव में तालाब की खुदाई करते मनरेगा मजदूर। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार योजना लॉकडाउन में मजदूरों के लिए रामबाण बन गई है। जिले के 490 ग्राम पंचायतों में 19 हजार 519 मजदूरों के हाथों में काम मिल चुका है। रविवार को भिड़िउरा गांव में 40 मजदूरों संग तालाब की खुदाई शुरू हो गई, हालांकि काम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण डेढ़ माह से देश लॉकडाउन है। तीन मई से लॉकडाउन का तीसरा चरण भी शुरू हो गया। इससे कामकाज ठप होने से श्रमिक वर्ग को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मजदूरों की समस्या को देेखते हुए शासन ने मनरेगा का काम शुरू कराने का निर्देश दिया। 21 अप्रैल को मात्र 69 गांव से मनरेगा का काम शुरू हुआ, लेकिन अब अब 490 गांवों में 1225 काम चल रहे हैं। जिसमें तालाब की खुदाई, कच्ची मिट्टी डालने, खड़ंजा समेत अन्य काम शुरू हुए। डीसी मनरेगा राजाराम ने कहा कि मनरेगा का काम 490 ग्राम पंचायतों में शुरू हो चुका है। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर रविवार को भिड़िउरा गांव में ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय ने तालाब की खुदाई संग मनरेगा कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में मनरेगा श्रमिकों के लिए सहायक होगी। इस मौके पर रोजगार सेवक चंद्रकांत, ग्राम पंचायत अधिकारी शेषमणि पांडेय आदि रहे। भदोही के बढ़ौना गांव में भी मनरेगा के तहत काम शुरू हो गया। गांव के बहादुर शुक्ला के घर से विसापुर बार्डर तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी डालने का कार्य शुरू हो गया। प्रधान ज्ञान देवी ने कहा कि काम शुरू कराने से पहले सभी मनरेगा मजदूरों को सैनिटाइज कर मास्क दिया गया। सभी को सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए कहा गया। इस मौके पर अवधेश कुमार, महेश गिरी, छोटकू पाल, संतलाल, तहसीलदार, राजेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें