कठौता स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निजी में बृहस्पतिवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में पूर्वां चल से आए कुल 998 आईटीआईधारकों ने पंजीयन कराया। इसमें 754 अभ्यर्थी साक्षात्कार दिए, इसमें 187 उत्तीर्ण हुए। रोजगार मेले में नियुक्त पत्र दिया गया। नियुक्ति पत्र मिलते ही अभ्यर्थियों में प्रसन्नता छा गई। मुंबई, गुड़गांव, कानपुर से डेढ़ दर्जन कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। सुबह नौ बजे से शुरू हुए रोजगार मेले में पूर्वांचल के कई जिलों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार एचआर चेतना परदेसी, वैजयंती खड़के, नागेश तिवारी, सुधाकर शास्वत ने लिया। प्रबन्धक संतोष कुमार ने कहा कि उनका प्रयास है कि युवाओं को अधिक रोजगार मिले। जिससे वे आगे बढ़ सके। प्रशिक्षण के दौरा न सीधे रोजगार मिलने से खुशी अधिक रहती है। इस मौके पर राकेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुमार, प्रदीप गौतम, कमलेश यादव आदि रहे।